अमरोहा में गाजियाबाद की कोर्ट में साथियों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के विरोध में जिले भर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला न्यायालय के अलावा चारों तहसीलों में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।