फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के बाल पथ संचलन में याद किए गुरु गोबिंद सिंह के वीर पुत्र

वीर बलिदान दिवस पर आरएसएस ने नगर में बाल पथ संचलन किया। गुरु गोबिंद सिंह के बेटों से राष्ट्र और धर्म की रक्षा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मार्ग में नागरिकों ने उन पर फूल बरसाए। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई के बाल एवं शिशु स्वयंसेवको ने अवंतिका पार्क से पथ संचलन किया। इससे पूर्व संघ के विभाग प्रचारक शरद कुमार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने राष्ट और धर्म की रक्षा के लिए अपने बेटों का भी बलिदान कर दिया। इसलिए उनको सर वंश दानी कहा जाता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। बालकों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। आरएसएस की प्रार्थना के बाद पथ संचलन शुरू हुआ। जो अग्रसेन बाजार से होता हुआ ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के सामने से मानसरोवर कॉलोनी और बाईपास मार्ग होकर अवंतिका पार्क में संपन्न हुआ। रास्ते मे विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पथ संचलन पर पुष्प बरसाए। इस मौके पर कमल कुमार, पुसविंदर सिंह, जगदीप सिंह, लोकेश कुमार, प्रदीप कुमार, कमलेश कुमार, पार्थ कुमार, आशीष कुमार, लव कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें