चैत्र माह के तीसरे मंगलवार को ललिता देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी कि प्रसाद चढ़ाने और मनौती मांगने के लिए तीन से चार घंटे लाइन में लगना पड़ा। दूर तक श्रद्धालुओं की लाइन दिखाई दे रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।