फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूल और तेज धूप आंखों को पहुंचा रहे नुकसान, विशेषज्ञ ने दी सावधानी की सलाह

अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की ओपीडी में आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अब रोजाना 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि एक सप्ताह पहले यह संख्या 35 से 40 थी। मौसम में बदलाव, गर्म हवा, धूल और तेज धूप इस समस्या के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव वैश्य ने बताया कि मौसम बदलने पर वातावरण में धूल कण, पराग और कटाई-मड़ाई से प्रदूषण बढ़ गया है। इससे आंखों में एलर्जी के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या भी देखी जा रही है, जो उम्र और मौसमी असर से बढ़ती है। मरीजों में आंखों में जलन, लालिमा, पानी आना और खुजली जैसे लक्षण सामान्य रूप से मिल रहे हैं। कई लोग सुबह उठते ही इन दिक्कतों से परेशान रहते हैं। डॉक्टर ने सलाह दी कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए, जिससे राहत मिलती है। बाहर निकलते समय सन ग्लास का प्रयोग करने से धूल और तेज धूप का असर कम होता है। बरतें यह सावधानियां आंखों को रगड़ने से बचें, इससे संक्रमण बढ़ सकता है। अगर समस्या दो-तीन दिन तक बनी रहे तो चिकित्सक से परामर्श लें। ठंडी सिकाई या साफ कपड़े से पोंछना लाभकारी है, लेकिन बिना सलाह दवा का उपयोग न करें। अस्पताल का नेत्र विभाग जांच और उपचार के लिए तैयार है। साथ ही विटामिन ए युक्त आहार लेने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें