फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंगाल जीत पर आभार, अखिलेश पर बरसे विधायक राकेश प्रताप सिंह

अमेठी। गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बंगाल में मिली जीत पर जनता का आभार जताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मंगलवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र में शिक्षामित्रों के मानदेय वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक ने राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कागज की नाव अधिक समय तक पानी में नहीं टिकती। उनका कहना था कि जनता अब दिखावे की राजनीति से हटकर स्थिरता और विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने से लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। विधायक ने दावा किया कि प्रदेश में विकास की रफ्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि 2017 में बने रिकॉर्ड को भी इस बार पीछे छोड़ दिया जाएगा। उनके अनुसार, जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का समर्पण पार्टी को नई ऊंचाई तक ले जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें