फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: एयर स्ट्राइक के बाद अमेठी रेलवे स्टेशन व सीएचसी पर हुई मॉकड्रिल, सोते हुए बाबा को भी उठा ले गई टीम

ishwar ashish Updated Wed, 07 May 2025 02:46 PM IST

पहलगाम में आतंकियों द्वारा सैलानियों की जान लेने के बाद मंगलवार देर रात इंडिया द्वारा पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की गई। इस एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार को अमेठी स्टेशन व सीएचसी पर मॉकड्रिल किया गया। इस अभियान के दौरान यात्रियों के समान और संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी भी ली गई। अमेठी स्टेशन पर बुधवार दोपहर सायरन बजाते हुए एम्बुलेंस, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। एक साथ सब को देखते हुए यात्रियों में भी डर का माहौल बन गया कि आखिर अचानक ये हो क्या रहा है। स्टेशन पर मॉकड्रिल के पहले स्टेशन परिसर में पुलिस व अग्निशमन की सिविल डिफेंस टीम ने आपात स्थिति में घायल लोगों को ट्रीटमेंट देने का सीन क्रिएट किया था। इस दौरान दो घायल स्टेशन पर तड़पते दिखे। एम्बुलेंस मौके पर आई और टीम ने दोनों घायलों को स्ट्रेचर से उठा कर एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई। इस दौरान स्टेशन पर लोग टकटकी निगाह से देखते रहे। मौके पर पहुची लखनऊ-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री भी ट्रेन से उतरकर मॉकड्रिल देखने लगे। इसके बाद ऐसा ही सीन अमेठी सीएचसी पर क्रिएट किया गया। सोते हुए बाबा को भी टीम ले गई मॉकड्रिल के दौरान सभी यात्री पुलिसकर्मियों को ही देख रहे थे। इस दौरान रायबरेली निवासी राजाराम बुजुर्ग सो रहे थे। टीम उनके पास भी पहुची और अचानक उन्हें स्ट्रेचर पर रखने लगी तो बुजुर्ग घबरा गए। इस दौरान स्टेशन पर सभी लोग बुजुर्ग को ही देख रहे थे हालांकि स्टेशन के बाहर लाकर बुजुर्ग को वापस भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें