पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचकर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के घर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण ने मीडिया से बातचीत में कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।