फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या के मामले में अमेठी के लेखपाल आक्रोशित, कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

यूपी के फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या से अमेठी के लेखपालों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को गौरीगंज तहसील परिसर में लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता की अगुवाई में बड़ी संख्या में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करके विरोध जताया। परिसर में जुटे कर्मचारियों ने प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ा असंतोष व्यक्त किया। धरने में शामिल लेखपालों ने कहा कि सुधीर कुमार पर एसआईआर संबंधी कार्य का अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा था। निरंतर मानसिक तनाव ने उन्हें इस हद तक तोड़ दिया कि उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। कर्मचारियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा न मानते हुए कहा कि सहकर्मी को इतनी मानसिक प्रताड़ना दी गई कि वह टूट गया। यह सुसाइड नहीं, मजबूरी में उठाया गया कदम है। जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा। लेखपाल संघ ने घटना को प्रशासनिक खामियों तथा अनुचित दबाव का परिणाम बताया। संघ प्रतिनिधियों ने एडीएम को ज्ञापन देकर बताया है कि दोषी अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक परिवार को आर्थिक सहयोग व पारिवारिक सदस्य को नौकरी, सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग उठाई है। संघ ने चेताया कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन आगे जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें