फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में अपहरणकर्ता पकड़ से दूर, दहशत में कारोबारी का परिवार

आकाश द्विवेदी Updated Sat, 14 Feb 2026 10:46 AM IST

अमेठी के मुसाफिरखाना के भीखीपुर के कबाड़ कारोबारी रमन कुमार अग्रहरि उर्फ बबलू के अपहरण और 10 लाख रुपये फिरौती प्रकरण में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अभी आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं इसी बीच कारोबारी रमन और चालक चमन लाल का वीडियो बयान शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामले में नया मोड़ आ गया है। अपहरणकर्ता अब भी पकड़ से दूर हैं, जिससे परिवार दहशत में है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है। मामले के सामने आने के बाद लखनऊ-वाराणसी हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण और बैंक खातों से धन निकासी की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में 7.90 लाख रुपये की निकासी की पुष्टि हुई है। हरदोई, लखनऊ और अयोध्या समेत आसपास के जनपदों में दबिश दी गई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। कारोबारी के बयान बदलने से जांच प्रभावित होने की बात भी सामने आई है। वायरल वीडियो में चालक चमन लाल ने दावा किया है कि मुसाफिरखाना कस्बे में पेट्रोल पंप के पास अपहरणकर्ताओं को रकम देने की बात कह रहा है। उन्होंने एसओजी टीम पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। वहीं रमन कुमार वीडियो में पूरी घटना की जानकारी दी हैं। इससे पहले कारोबारी की पत्नी का वीडियो भी वायरल हो चुका है। ये है मामला मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटते समय कस्बे के पास ढाबे के निकट कार सवार लोगों ने रमन कुमार का अपहरण कर लिया था। चालक के माध्यम से फिरौती की रकम पहुंचाई गई, जिसके बाद देर रात अयोध्या के चमनगंज के पास उन्हें छोड़ दिया गया देनदारी की भी जांच पुलिस पुराने लेनदेन और उधारी विवादों की भी पड़ताल कर रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का अनावरण किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें