मुसाफिरखाना में हाईवे पर स्थित ढाबे के पास दिनदहाड़े एक कारोबारी को अगवा किए जाने और 10 लाख रुपये लेकर छोड़ने का मामला सामने आया है। सरेआम हुई वारदात से हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना के भीखी पुर निवासी कबाड़ कारोबारी रमन कुमार अग्रहरि उर्फ बबलू मंगलवार सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर भीखीपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कार सवार बदमाशों ने उनकी एसयूवी को जबरन रुकवा लिया।