फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी पहुंचे राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे उबैद कमाल बोले- नियमित अभ्यास व लगन से मिलती है सफलता

अमेठी में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, यूपीसीए खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल प्रदेश के सभी जिलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। जिसमें इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह बातें राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे उबैद कमाल ने जिला मुख्यालय गौरीगंज में पांच दिवसीय शिविर के समापन के दौरान कही। जिला मुख्यालय गौरीगंज के जामो रोड पर डीएम आवास के सामने जेठूपुर में जिला क्रिकेट संघ की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे उबैद कमाल ने प्रशिक्षण शिविर के बाद खिलाड़यों से उनका अनुभव जाना। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास व लगन से खेलने वाले एक दिन आईपीएल व देश के लिए भी खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके समय में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का अभाव था। अब इस तरह का मौका मिल रहा है तो लोग इसका लाभ अवश्य उठाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें