फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में सराफा व्यवसायी से लूट करने वाले लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल... चार गिरफ्तार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 10:16 AM IST

यूपी के अमेठी में रविवार को पुलिस ने सराफा व्यवसायी से आभूषण लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया। मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया। इसकी पहचान रामपुर गोसाई निवासी आकाश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आकाश के दो साथियों बिराज निवासी अंकित विश्वकर्मा और शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सत्यम सिंह को पकड़ लिया। इसके अलावा इनके लिए मुखबिरी करने वाले मोहनगंज निवासी साहबदीन को नहर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ मोहनगंज की चिनगाही मोड़ स्थित पुलिया के नीचे हुई। लूट की वारदात मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे धर्मे में दो दिसंबर को अंजाम दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि आभूषण लूट में शामिल युवक पुलिया के नीचे छिपे हैं। पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान आकाश घायल हुआ है। उसके दो साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें