अमेठी में एसआईआर फॉर्म के रीचेक व संशोधन में बीएलओ की परेशानी बढ़ गई है। सूची मिलान में दिक्कत होने से मैपिंग कार्य शिथिल हो गया है। बूथों पर बीएलओ शिक्षकों के सहयोग से काम पूरा करने में जुटे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में वितरित 14.36 लाख मतदाताओं के फॉर्मों के सापेक्ष 90 फीसदी की ऑनलाइन फीडिंग हो गई है। अब तक इसमें 13 फीसदी मतदाता मृत, शिफ्टिंग आदि के मिले हैं। गौरीगंज स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचेहरी में 334, 335, 336, 337, 340 नंबर बूथ हैं। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे बूथ संख्या 340 की बीएलओ कमलेश कुमारी में काम करते मिले। बताया कि उनके बूथ में 1243 मतदाता हैं। वितरित सभी फॉर्मों संकलित होने के साथ 750 फॉर्म ऑनलाइन हो चुके हैं। 100 से अधिक फॉर्म ऐसहहैं जिनके मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। न ही पड़ोसी ही उनका पता बता पा रहे हैं। फार्म फीडिंग में लगी शिक्षिका श्वेता पांडेय ने बताया कि सूची मिलान में दिक्कत आ रही है। जिनका नाम मिल पा रहा है उसे सही किया जा रही है, लेकिन जिनका नहीं मिल रहा है उन्हें फोन का जानकारी ली जा रही है। ऊषा पांडेय ने बताय कि कई मतदाता दो से तीन जगह नाम है, वह यहां से चले गए हैं। उनका पता नहीं चल पा रहा है। इसके अलावा यहां आईं बहुओं के मायके से डिटेल नहीं मिलने से दिक्कत आ रही है। सूची से सत्यापन किया जा रहा है। नाम में भी त्रुटियां हैं, जिसे सही किया जा रहा है। कहा कि फॉर्म में पूरी जानकारी मतदाताओं की ओर से नहीं दिए जाने के कारण अतिरिक्त काम बढ़ गया है।