फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र की एडवाइजरी, धान रोपाई सहित खरीफ फसलों की बुआई का अच्छा समय

अमेठी में मौसम में बदलाव दिख रहा है। यहां गुरुवार की रात हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, कठौरा ने वर्षा और आगामी मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें किसानों को सलाह दी गई है कि खरीफ की फसलों की बुआई- रोपाई का काम प्रारंभ करने का समय आ गया है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नवनीत कुमार मिश्र ने बताया कि वर्तमान में मौसम को देखते हुए किसान भाई धान की रोपाई प्रारंभ कर सकते हैं। अधिकांश भागों में छिटपुट बरसात हो गई है। आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा की संभावना है। इससे धान की रोपाई करना अच्छा रहेगा। रोपाई के समय किसान भाई संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। केंद्र के फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ लाल पंकज सिंह ने बताया कि यह समय धान की सीधी बुआई करने के लिए भी उपयुक्त है। खेत में पर्याप्त नमी होने तथा कम दिन की प्रजातियों की बुआई करने से लागत में कमी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें