फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में बोआई सीजन में खाद की कमी से भड़के कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 05:53 PM IST

अमेठी में रबी की फसल की बुआई का सीजन चल रहा है, लेकिन किसान खेती-किसानी का काम छोड़कर खाद के लिए भटक रहे हैं। पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर सागर शनिवार को जिला युवा कांग्रेस पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओे ने कलेक्ट्रेट पहुंच तहसीलदार को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को डीएपी मुहैया करवाते हुए नैनो उर्वरक क्रय करने की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। गेहूं बोआई के समय किसान भी डीएपी खाद न मिलने से परेशान हैं। इसी को लेकर शनिवार को जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वर्तमान में रबी फसलों की बुआई का समय चल रहा है, जिसके लिए डीएपी खाद की आवश्यकता होती है, लेकिन किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। सिर्फ दो बोरी खाद व भी नेनो उर्वरक लेने पर दी जा रही है। ऐसे में किसान मजबूरी में बिना खाद के फसलों की बुआई कर रहे हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। बाजार में नकली खाद दुगने दाम पर बेचा जा रहा है। इसकी जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद तुरंत उपलब्ध कराया जाए। पदाधिकारियों ने कहा अगर, समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो सभी कांग्रेसजन किसानों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस मौके पर आशीष सिंह, सौरभ सिंह, मोहम्मद आलम, दुर्गेश सिंह व शुभम तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें