फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: जिले में एसआईआर जारी, बीएलओ ने बताया वोटर लिस्ट में जुड़ने के लिए क्या करना होगा

रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Nov 2025 10:38 PM IST

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। चार दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में 14.36 लाख मतदाताओं की घर-घर जाकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) फार्म भरवा जांच करेंगे। एसआईआर के लिए 1489 बीएलओ तैनात किए गए हैं। इनकी निगरानी एप से हो रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के युवा मतदाता बनने के लिए फार्म-छह भर सकेंगे। सभी बीएलओ तीन बार मतदाता के घर जाएंगे। पहले चरण में घर जाकर फार्म बांटेंगे। दूसरे चरण में फार्म एकत्र करेंगे। दो चरणों में यदि फार्म भर जाएगा तो तीसरे चरण में शेष फार्म भरवाएंगे। तीन बार यदि किसी मतदाता के घर जाने पर फार्म नहीं भरा जाता है तो उस मतदाता को सूची से विलोपित किया जा सकता है। ऐसे घर जो बंद मिलेंगे, उनके दरवाजे पर फार्म चस्पा भी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें