फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 21 हजार दीयों से नव्य राम मंदिर की आकृति बनाकर की रोशनी, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

उत्तर प्रदेश के अमेठी में बुधवार लोगों ने बेहद खास तरह से दीपोत्सव पर्व मनाया। 500 वर्षों बाद प्रभु श्रीराम के नव्य और भव्य मंदिर में विराजने के बाद पहले दीपोत्सव को लेकर लोग उल्लासित रहे। इस अवसर पर जगदीशपुर कस्बा के कोठी पालपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ। बुधवार की दोपहर पूर्णाहुति के साथ इसका समापन हुआ। शाम को मंदिर प्रांगण दीयों से सजाया गया। विशेष बात यह रही कि दीयों से श्रीराम मंदिर की आकृति बनाई गई। मंदिर के पुजारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि 21 हजार दीये जलाए गए हैं। बीच-बीच में दीयों को स्वास्तिक, ओम और जय श्री सीता राम, कलश का रूप दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें