फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'यूपी भारत का ग्रोथ इंजन' थीम पर अंबेडकरनगर में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 02:45 PM IST

अंबेडकरनगर में भाजपा की तरफ से योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को हुई। यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि एमएलसी/प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एमएलसी हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलााध्यक्ष भाजपा त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, डीएम अविनाश सिंह, एसपी केशव कुमार, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. आभास कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ लोहिया भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कलेक्ट्रेट परिसर में रोजगार मेला समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें