विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपय राय ने रविवार को लोहिया भवन में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अपमान प्रकट करने वाले चिह्न कभी भी सुरक्षित नहीं रखे जाते हैं। राय ने अयोध्या में राम मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि अयोध्या में राम मंदिर को एक आक्रांता ने तोड़ा था। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से लेकर विध्वंस तक का जिक्र किया।