फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग, कई किसानों की फसल जली

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 14 Apr 2026 07:21 PM IST

जलालपुर। क्षेत्र के आशीपुर में महावीर विद्यालय के निकट मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग लग गई। आग लगने से कई किसानों की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। अचानक आग लगने के बाद आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रयास कर आग बुझाने का काम शुरू किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। नगपुर निवासी फूलचंद ने बताया कि सबसे पहले उनके खेत में आग लगी, जिसमें करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा मल्लू राजभर की करीब डेढ़ बीघा, राजेश मौर्य की 17 बिस्सा, अशोक प्रजापति की 8 बिस्सा, पारस प्रजापति की 8 बिस्सा, घनश्याम की 10 बिस्सा और पंडित की 5 बिस्सा फसल आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। सभासद प्रतिनिधि दिलीप यादव ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी समय पर विद्युत आपूर्ति बंद नहीं की गई, जिससे नुकसान बढ़ गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते सप्लाई बंद कर दी जाती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें