फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रशासनिक दावों के इतर सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता, नहीं आई गैस, लोग हुए निराश

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 13 Mar 2026 11:00 AM IST

प्रशासन की ओर से एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु और सामान्य बताए जाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह से ही गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। अकबरपुर के बाबा गैस एजेंसी के डिलीवरी प्वाइंट गायत्री मंदिर के निकट सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग खाली सिलिंडर लेकर लोग पहुंच गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। करीब तीन घंटे तक लाइन लगाने के बाद गैस एजेंसी के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि शुक्रवार को सिलिंडर की खेप नहीं पहुंची है। ऐसे में अब शनिवार को ही वितरण होगा। इससे लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने कहा कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। घर पर गैस खत्म हो चुकी है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि प्रशासन भले ही सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें