फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प्रधानों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 08 Apr 2026 05:41 PM IST

अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। बुधवार को रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव की अगुआई में ब्लॉक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया गया। प्रधानों ने बताया कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल 26 मई, 12 जुलाई और 20 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में हो रही देरी, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन लंबित होना तथा सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया अधूरी है। ऐसे में समय पर चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है। बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए चुनाव कराना न तो न्यायसंगत होगा और न ही व्यवहारिक। प्रधानों ने कहा कि पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा। उन्होंने पूर्व के अनुभवों का हवाला देते हुए निर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यभार जारी रखने को लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में बताया। प्रधान संगठन ने मांग की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि ग्रामीण विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे और प्रशासनिक पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इस दौरान घनश्याम यादव, राजबहादुर यादव, निर्मला प्रधान, विमला देवी, उदेश कगार, सरिता, नातिख खान, अकबर अली, दिनेश कुमार, नोहरादेवी सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें