फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की खबर से क्षेत्र में उत्साह, बाबा गोविंद साहब मेला परिसर में है कार्यक्रम

अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के बाबा गोविंद साहब मेला परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम व आगमन की खबर से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से मेले की पहचान और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिलेगी। साथ ही लोगों ने वर्षों पुरानी मांग दोहराते हुए बाबा गोविंद साहब मेला परिसर को पर्यटन स्थल घोषित करने की अपील की। उनका कहना है कि यदि इसे पर्यटन स्थल का दर्जा मिलता है, तो क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां और चर्चाएं तेज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें