फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खड़े डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, पति-पत्नी व बेटे की दर्दनाक मौत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 26 Jun 2026 03:20 PM IST

अहिरौली क्षेत्र के पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद अयोध्या के गोसाईगंज के गौवहनिया निवासी सुरेंद्र कुमार (36) अपनी पत्नी सरिता (34) व पुत्र सत्यम (10) के साथ शुक्रवार सुबह मोटर साइकिल से अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती अपनी सास का हालचाल जानने आ रहे थे। सरिता का मायका अहिरौलीक्षेत्र के खरगपुर गांव में है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम का एक चक्का पंचर हो गया था जिसके कारण वह सुबह से सड़क किनारे खड़ा था। परिवार जब पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम से उनकी बाइक पीछे से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पत्नी सरिता और पुत्र सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई और कुछ देर बाद सत्यम की भी मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें