फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच सलाहपुर राजौर समेत तीन गांवों में ध्वस्त कराए जा रहे मकान

एनटीपीसी टांडा के लिए अधिग्रहीत किए गए सलाहपुर राजौर, हासिमपुर और हुसैनपुर गांवों में जिला प्रशासन की ध्वस्तीकरण अभियान तेज हो गया है। सोमवार को दो दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनों के साथ तीनों गांवों में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। जिन लोगों ने स्वेच्छा से अपने घर अब तक खाली नहीं किए थे, उनके घरों को खाली कराकर जेसीबी से ध्वस्त कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इन गांवों तक कोई पहुंच न पाए, इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई है। राजौर जाने वाले मार्ग को बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। यहां से सिर्फ प्रशासनिक और पुलिस की गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति है। वहीं, हासिमपुर गांव जाने वाले मार्ग पर सरयू नदी के किनारे भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस गेट से यहां रहने वाले लोगों का सामान उठाकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाने के लिए डीसीएम, ट्रैक्टर ट्रॉली ही आने-जाने की अनुमति है। दीपावली के पहले गांवों में शुरू हुए ध्वस्तीकरण को लेकर लोगों में नाराजगी है, हालांकि प्रशासनिक सख्ती के चलते कोई कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। फिलहाल यहां से विस्थापित किए जा रहे लोग कहां जा रहे हैं, इसकी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं खारिज होने के बाद जमीन खाली कराए जाने की कवायद की जा रही है। जिन लोगों के घर ध्वस्त किए जा रहे हैं, उन्हें उनके बताए स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिन लोगों के पास आवास या अन्य कोई ठिकाना नहीं है, उनके लिए टांडा और अकबरपुर कांशीराम कॉलोनियों में आवास आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें