फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छात्राओं को साइबर अपराध और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 16 Mar 2026 06:20 PM IST

जलालपुर। क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘पुलिस पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, साइबर फ्रॉड या महिला उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करना चाहिए। समय पर दी गई सूचना से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही नजदीकी थाने में लिखित शिकायत देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में त्वरित सूचना मिलने पर खाते से कटे पैसे को रोका भी जा सकता है। कई बार साइबर अपराधी मोबाइल पर पीडीएफ या अन्य फाइल के रूप में लिंक भेजते हैं। ये लिंक अक्सर शादी के निमंत्रण कार्ड, डॉक्यूमेंट या किसी अन्य फाइल के नाम से भेजे जाते हैं। ऐसे लिंक को बिना जांचे-परखे खोलना खतरनाक हो सकता है। इस अवसर पर उप निरीक्षक वंदना सरोज, एसएसआई जैद अहमद और कांस्टेबल कुसुम चौहान ने छात्राओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोबाइल फोन और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया। इस दौरान अंशिका उपाध्याय, फातिमा, लाडली व अन्य छात्राओं ने कुछ सवालों के जवाब भी पूछे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें