फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छोटे उत्पादकों के लिए बड़ा मंच साबित होगा स्वदेशी मेला, 10 दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ

ishwar ashish Updated Thu, 09 Oct 2025 02:46 PM IST

अकबरपुर के लोहिया भवन में बृहस्पतिवार को यूपी ट्रेड शो के तहत 10 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने किया। मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को मंच मुहैया कराने के लिए हर जिले में मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि बीते दिनों नोएडा में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में ट्रेड शो आयोजित कराने का निर्णय लिया। इसमें समूह की महिलाओं के साथ ओडीओपी, माटी कला बोर्ड समेत अन्य विभागों से जुड़े छोटे उत्पादों को शामिल किया गया है। बुनकरों की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए भी मंच मुहैया कराया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों के पास अपने उत्पादों को मेले में लाने के लिए पैसा नहीं है, उनके लिए वाहन इत्यादि का प्रबंध कराया जाए। पूरी दुनिया कर रही तारीफ: राकेश सचान लखनऊ में कांशीराम जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर कहा कि आज पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन सरकार काम कर रही है। साढ़े आठ साल में रोड कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति, कानून व्यवस्था, एयर व रेल कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। अखिलेश यादव पर कहा कि बसपा के साथ मिलकर चुनाव खुद लड़ते हैं और बसपा को भाजपा की बी टीम बताते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें