फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: सरयू नदी में स्नान के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत

ishwar ashish Updated Fri, 09 May 2025 02:15 PM IST

अंबेडकरनगर जिले के माझा कम्हरिया गांव में सरयू नदी में स्नान के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में अभिनाश यादव (18) और प्रियांशु यादव (15) शामिल हैं। अविनाश, विवेक यादव का पुत्र था, जबकि प्रियांशु अपने मामा विवेक यादव के घर रह रहा था। दोनों छात्र नदी में स्नान करने गए थे, जहां गहरे पानी में डूब गए। घटना के लगभग आधे घंटे बाद उनके शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहांगीरगंज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें