फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: समायोजन के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सपा कांग्रेस ने थामा हाथ

ishwar ashish Updated Tue, 08 Jul 2025 06:20 PM IST

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इसमें दस सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पुरुष ही नहीं महिला शिक्षिकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चटक धूप के बावजूद इसमें हजारों की संख्या में शिक्षक पहुंचे। मर्जर और सरप्लस निर्णय के विरोध में नारे लगाए। शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने संबोधित करते हुए अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है, जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा का नारा लगाया। इस दौरान सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों प्रदर्शन में पहुंचकर समर्थन दिया और मर्जर रोकने के विरोध में लगातार साथ देने की बात कही। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार वर्मा, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, पूर्व प्रवक्ता समाजवादी पार्टी सुरेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें