फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कटेहरी उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 425 बूथों पर होगा मतदान

अंबेडकरनगर में कटेहरी उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का क्रम शुरू हो गया है। सुबह से ही कर्मचारी इसके लिए अकबरपुर हवाई पट्टी पहुंचने लगे। सपा विधायक लालजी वर्मा के बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद अब कटेहरी सीट पर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है। सपा की शोभावती वर्मा, बीजेपी के धर्मराज निषाद और बसपा के अमित वर्मा समेत कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 425 बूथों पर मतदान के लिए मंगलवार दोपहर करीब से पोलिंग पार्टियां भेजी जाने लगीं। डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ आदि ने व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें