फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ambedkarnagar: अयोध्या में बढ़ी भीड़ तो अंबेडकरनगर सीमा पर रोके गए श्रद्धालु, बसों की लंबी कतार लगी

ishwar ashish Updated Wed, 26 Feb 2025 02:10 PM IST

महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या के श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ के चलते मंगलवार की रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अंबेडकरनगर जिले की सीमा पर रोका जा रहा है। अहिरौली थाना क्षेत्र में यादवनगर तिराहे पर बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत कई प्रांतों के श्रद्धालु रात से ही अयोध्या जाने के इंतजार में खड़े हैं। भीटी के चनहा चौराहे पर भी वाहनों की कतार लगी हुई है। सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वहां भी डायवर्ट किए जा रहे हैं। रात में तमाम महिला श्रद्धालुओं ने हंगामा भी काटा था। इसे देखते हुए महिला थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी की भी ड्यूटी लगाई गई है। रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अयोध्या के एसपी आरए बलवंत ने यादवनगर पहुंचकर एएसपी विशाल पांडेय से वाहनों को छोड़े जाने के बारे में जानकारी की। बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार तक भीड़ में और इजाफा होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें