फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव, केंद्रीय बजट पर की विस्तार से चर्चा

अंबेडकरनगर पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को बसखारी मार्ग स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कुल 53.47 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय बजट में से 4.18 लाख करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के लिए आवंटित किए गए हैं। इस बड़ी धनराशि से प्रदेश के समग्र, संतुलित और तीव्र विकास को नई दिशा मिलेगी। बजट से प्रदेश में एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और शहरी आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी। इसका सीधा लाभ अंबेडकरनगर को भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिलेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित एआई आधारित ‘भारत विस्तार योजना’ के माध्यम से जिले के किसान आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों से जुड़ेंगे। किसान फसल उत्पादन, मौसम पूर्वानुमान और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां डिजिटल माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे कृषि उत्पादन और आय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें