फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा संपन्न

Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Mar 2026 02:55 PM IST

अंबेडकरनगर में यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच रविवार को दस केंद्रों पर शुरू हुई। सघन तलाशी और बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के जूते-मोजे भी उतरवा दिए गए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया। अभ्यर्थियों ने पिछली बार की परीक्षा की तुलना में इस बार के पेपर को आसान बताया। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों का समय कम होने के कारण पेपर छूट गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें