अंबेडकरनगर में मंगलवार देर शाम लगभग 7:50 बजे कार और गलत दिशा से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अहिरौली थाना क्षेत्र के पटेल नगर गांव के भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ। गुजरात के आबू थाना क्षेत्र के देल्दर गांव निवासी प्रकाश कार चला रहा था। हादसे में उसके दाहिने पैर व सीने में चोट आई है। अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अकवाश निवासी अमर केश को सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं जलालपुर गांव निवासी अखिलेश के माथे पर चोट लगी है। इसके अलावा गुजरात के सतलासरवा थाना क्षेत्र के केसरपुरा निवासी राजेश और गुजरात के अमीरगढ़ थाना क्षेत्र के कटरा निवासी मफाराम घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।