फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई लौटे निराश

अंबेडकरनगर में शनिवार को जलालपुर तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला व एसपी अभिजीत आर शंकर की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। खराब मौसम के कारण फरियादी कम रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित शिकायतों को निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना अध्यक्षों को आई हुई शिकायतों का त्वरित विस्तारण करने का आदेश दिया। इस दौरान कई ऐसे फरियादी भी आए, जो लंबे समय से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एसडीएम राहुल गुप्ता, तहसीलदार गरिमा भार्गव, क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें