अंबेडकरनगर में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तड़के पहर से ही अकबरपुर के शिव बाबा धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। मंदिर में कई लोगों ने रुद्राभिषेक भी किया। मालीपुर और टांडा के झारखंडी महादेव में सुबह से ही लोग दर्शन पूजन को पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान करके अयोध्या से जल लेकर पहुंचे।