फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सील पड़ा नवजीवन हॉस्पिटल, पसरा सन्नाटा और मन में उठते सवाल

अंबेडकरनगर में बसखारी स्थित नवजीवन हॉस्पिटल रविवार को पूरी तरह सील मिला। यहां पिछले सप्ताह बिना डिग्री के सिजेरियन ऑपरेशन और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया था। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जब मौके पर पहुंची तो अस्पताल के मुख्य गेट पर सील लगी थी। बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। परिसर के बाहर मलबा पड़ा दिखाई दिया। जिस जगह कभी मरीजों की आवाजाही रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा था। इसी अस्पताल में बीए पास युवक और इंटर के छात्र की ओर से ऑपरेशन किए जाने का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को बंद कराया। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पांच साल तक बिना पंजीकरण और बिना डिग्री के यह अस्पताल कैसे संचालित होता रहा और स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें