फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सभी तहसीलों में लेखपालों ने किया प्रदर्शन, थाना समाधान दिवस का बहिष्कार

Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 02:10 PM IST

अंबेडकरनगर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीमों की ओर लगातार की जा रही ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने शनिवार को सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन। इस दौरान थाना समाधान दिवस का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया जिससे थानों पर आए राजस्व संबंधी प्रार्थना पत्र निस्तारित नहीं हो सके। लेखपालों ने एसडीएम के माध्यम सेे मुख्यमंत्री को भेजे गए मांग पत्र में शिकायतों की वास्तविकता और शिकायतकर्ता की भूमिका की जांच की अपील की। हालांकि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई का समर्थन जताया। अकबरपुर तहसील में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा कि लेखपालों के विरुद्ध ट्रैप कार्रवाई में निर्धारित कानूनी व विभागीय प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों की वास्तविकता की जांच कराने, शिकायतकर्ता की भूमिका और उद्देश्य का परीक्षण करने तथा भूमि विवादों से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए। सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग, दस्तावेजी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाए। लेखपालों ने कहा कि यदि जांच में किसी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। संघ ने अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ हुई कार्रवाई का हवाला देते हुए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ का दावा है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने का कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आता है। जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी, रामकरन दुबे, कैलाश गौतम, गरिमा, आंचल सिंह, ज्ञान प्रकाश, नीरज यादव समेत अन्य तमाम लेखपाल मौजूद रहे। आलापुर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी की अगुवाई में लेखपालों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और धरना दिया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया। सामूहिक प्रदर्शन के चलते तहसील में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित रहा।लेखपाल दयाशंकर ने कहा कि किसी निर्दोष कर्मचारी के साथ अन्याय न हो। लेखपाल धीरेन्द्र मौर्य, राहिल, अजय यादव, ओमकार, ताड़केश्वर, धर्मेंद्र वर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। जलालपुर तहसील अध्यक्ष जयकरण की अगुआई में प्रदर्शन करते हुए लेखपालों ने अधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक पहल करने और लेखपालों के लिए भयमुक्त व निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। तहसील उपाध्यक्ष अमित, मंत्री विवेक यादव, कोषाध्यक्ष संतोष, ममता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें