फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी से जलालपुर में हंगामा, व्यापारियों ने जताया विरोध

Bhupendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 07:27 PM IST

अंबेडकरनगर में जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र स्थित मेन बाजार, दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी को लेकर व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। जिला प्रशासन के आदेश पर पहुंची टीम ने एक किराना दुकान से घी के चार डब्बों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश और तहसील प्रशासन के नायब तहसीलदार अमरनाथ द्विवेदी की संयुक्त टीम मौजूद रही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों से तीखी बहस हुई। व्यापारियों का कहना था कि सामान्य तरीके से जांच की जा सकती थी लेकिन भारी फोर्स के साथ पहुंचने से बाजार में भय का माहौल बन गया और लोग अपनी दुकानें बंद कर देने को मजबूर हो गए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सैंपल के नाम पर छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है जबकि बड़ी एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने इसे आर्थिक और मानसिक शोषण बताया। जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि सैंपलिंग प्रक्रिया से उन्हें आपत्ति नहीं है लेकिन जांच रिपोर्ट समय पर आनी चाहिए ताकि व्यापारी भी अपनी गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि कई बार रिपोर्ट 6 महीने से 1 साल बाद आती है जिससे अनिश्चितता बनी रहती है। कार्रवाई के बाद बाजार कुछ समय के लिए बंद रहा। हालांकि अधिकारियों के लौटने के बाद धीरे-धीरे दुकानें फिर से खुलने लगीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें