फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी किशोरी की तबीयत, जिला अस्पताल में मौत

Bhupendra Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 03:21 PM IST

अंबेडकरनगर में अकबरपुर के बरधा भिउरा गांव की 13 वर्षीय किशोरी की मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित क्लीनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बरधा भिउरा के जितेंद्र के अनुसार सोमवार सुबह उनकी 13 वर्षीय पुत्री गरिमा को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। वह उसे इलाज के लिए बीके मेडिकल स्टोर परिसर में संचालित एक क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि वहां मौजूद कथित चिकित्सक बृजेंद्र (विजेंद्र) ने गरिमा को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब जवाब मांगा को संचालक ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी लगते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने संचालक बृजेंद्र के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर लेकर चले गए। ऐसे में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की सूचना संबंधित स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें