फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में आठ दिन से बंद जिला अस्पताल का मुख्य गेट, लगा जाम, कई एंबुलेंस भी फंसी

अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर नाले की सफाई का कार्य शुरू हुए आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो नाले की सफाई पूरी हो सकी है और न ही अस्पताल का मुख्य गेट खोला जा सका है। नगर पालिका की सुस्त कार्यशैली का खामियाजा मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को वैकल्पिक मार्ग पर भारी जाम लग गया, जिसमें कई एंबुलेंस और अन्य वाहन करीब एक घंटे तक फंसे रहे। पुलिस के मौके पर पहुंचने और यातायात संभालने के बाद किसी तरह आवागमन सामान्य हो सका। करीब आठ दिन पहले नगर पालिका ने जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित नाले की सफाई शुरू कराई थी। सफाई कार्य के चलते मुख्य गेट बंद कर अस्पताल आने-जाने के लिए बगल का वैकल्पिक मार्ग खोला गया था। लेकिन नाले की खुदाई के बाद निकाला गया मलबा अब तक नहीं हटाया गया है और सफाई कार्य भी अधूरा पड़ा है। इससे जल निकासी भी प्रभावित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें