अंबेडकरनगर में छुट्टी के दिन भी गैस सिलिंडर के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं, जहां लोग तेज धूप और उमस भरे मौसम में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कटेहरी के शनि गैस सर्विस पर लोगों की भीड़ सुबह से ही डटी रही। जलालपुर, टांडा, राजेसुल्तानपुर क्षेत्रों में हालात जस के तस बने रहे। सिलिंडर वितरण केंद्रों पर स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ता घंटों तक कतार में खड़े रहे जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद भी तमाम उपभोक्ताआं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।