फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में चोरों ने सराफा बाजार को बनाया निशाना, चार दुकानों के तोड़े ताले

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jan 2026 11:29 AM IST

अंबेडकरनगर में अकबरपुर के चनवा चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने सराफा बाजार को निशाना बनाया। चोरों ने साइन ज्वेलर्स, महेश एंड संस ज्वेलर्स सहित चार ज्वेलरी की दुकानों के ताले तोड़ दिए। महेश एंड सन्स ज्वेलर्स से करीब तीन हजार रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये के चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। अन्य दुकानों पर अभी जांच की जा रही है। रविवार सुबह शटर टूटे देख स्थानीय लोगों ने दुकानदारों और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी नितीश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें