फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की फसल को मिली संजीवनी

अंबेडकरनगर में जिले भर में रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जलालपुर, अकबरपुर, टांडा, कटेहरी, भीटी, आलापुर और राजेसुल्तानपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से धान की फसल को खासा लाभ मिला है। लंबे समय से निजी संसाधनों से सिंचाई कर रहे किसानों को बारिश ने राहत दी है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से अब सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बच रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश से पहले निजी नलकूपों से करीब 200 रुपये प्रति घंटे की दर से सिंचाई करनी पड़ रही थी। लगातार बारिश होने से अब यह खर्च बच गया है। धान के अलावा अन्य फसलों को भी बारिश से फायदा पहुंच रहा है। समय से पानी मिलने के कारण फसलों में नमी बनी हुई है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है। किसानों के मुताबिक खेतों में खाद डालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। धान की फसल अब बढ़वार के अंतिम चरण में पहुंच रही है और कई खेतों में दाने पड़ने शुरू हो गए हैं। ऐसे में मौसम अनुकूल रहने पर इस बार धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद है। हालांकि बारिश के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ी है। अब उनका मुख्य ध्यान फसल में लगने वाले रोगों और कीटों से बचाव पर है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम संतुलित रहा और तेज बारिश या जलभराव की स्थिति नहीं बनी तो धान की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें