फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 36 केंद्रों पर आरओ-एआरओ परीक्षा संपन्न

अंबेडकरनगर में समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा 36 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संपन्न हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह छह बजे से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों पहुंचने लगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अकबरपुर के जलालपुर स्थित नरेंद्र इंटर कॉलेज पर परीक्षार्थियों से बातचीत की गई। ज्यादातर विद्यार्थियों ने पेपर मॉडरेट होने की बात कही है। इसके अलावा करेट अफेयर के प्रश्नों ने उलझाया। अंकित विश्वनाथ ने बताया कि जौनपुर जिले से है। मैं दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता हूं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार पेपर काफी अच्छा आया था। जौनपुर निवासी श्याम मिश्रा का कहना है कि आरओ व एआरओ पेपर अच्छा हुआ है, लेकिन परिणाम कट ऑफ पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें