कोरांव थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव मेंनियरा नाले पर बना चैक के ऊपर से पानी बह रहा है। कोई और रास्ता न होने के कारण ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन करते हैं जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रपटा पुल पार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पानी के तेज बहाव में एक महिला बह गई। ग्रामीणों द्वारा महिला को पानी से बाहर निकाल गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।