फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की जाली काटकर पीतल का बर्तन उठा ले गए चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

नैनी क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में दुकान की बाहर लगी जाली काटकर तीन युवक अंदर रखा पीतल का बर्तन उठा ले गए। युवकों ने सोमवार भोर में घटना को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत नैनी पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार नई बाजार निवासी शोभित जायसवाल की जायसवाल बर्तन भंडार के नाम से बर्तन की दुकान है। दीपावली पर्व को लेकर बाहर तक दुकान सजाई गई थी। रात में बाहर जाली लगाकर दुकान बंद कर चले गए। भोर में पांच बजे के आस-पास पहुंचे तीन युवक जाली काटकर अंदर घुसे और दुकान सजाया गया पीतल के बर्तन उठा ले गए। दुकानदार के अनुसार साठ से सत्तर किलो तक बर्तन चोर उठा ले गए है। उनकी कीमत एक लाख के आस-पास है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें