महिला पहलवानों को कुश्ती सीखाने वाले मुकेश यादव बताते हैं कि यह प्रयागराज का एकमात्र ऐसा अखाड़ा है जहां महिलाएं कुश्ती खेलने आती हैं, लेकिन बीते सालों में महिला पहलवानों की इस खेेल से दूरी की कई वजहें हैं, कुछ लाेगों ने भविष्य की चिंता के चलते खेल से दूरी बनाई, तो कुछ शिक्षिका बन गई, तो किसी ने शादी के बाद इस खेल से अपना नाता ही तोड़ दिया।