प्रयागराज नगर निगम की सुपर शॉकर मशीन सड़क में धंस गई। शनिवार को मशीन अल्लापुर इलाके में मठ बाघंबरी गद्दी रोड पर जाम सीवर लाइन को खोल रहा था, तभी गाड़ी सड़क में धंस गई। इसके चलते सीवर नहीं खुल पाया। समस्या से निजात दिलाने के लिए पहुंची मशीन खुद समस्या में घिर गई।