प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर तीसरी लाइन के लिए रेलवे लगातार अपनी जमीन से अवैध कब्जे हटा रहा है। इसी कड़ी में साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन से कई अवैध निर्माण हटाए। बुलडोजर की मदद से दोपहर में हुई कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।